फिरोजाबाद | उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के मक्खनपुर क्षेत्र में शनिवार को दो बाइकों की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मक्खनपुर के गांव अंगदपुर निवासी 55 वर्षीय संतोष कुमार बाइक से सब्जी लेने के लिए गया था। वह इंदरई के पास पहुंचा ही था कि तभी उसकी बाइक में तेजगढ़ से आ रही एक बाइक ने टक्कर मार दी जिसके फलस्वरूप वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
Tags
उत्तर प्रदेश
