कौशांबी | उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के सेवढाÞ यमुना घाट पर आज दोपहर स्रान करते समय चार किशोर यमुना में डूब गये। गोताखोरों की मदद से पुलिस ने एक तो सुरक्षित बचा लिया लेकिन तीन की डूबने से मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार चौड़ा गांव के रोहित (16) मोहित (14) सूरज (16) एक अन्य साथी के साथ यमुना स्रान के लिए गए हुए थे। स्रान करते समय गहरे पानी में चले जाने से सभी यमुना में डूब गए।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरो की मदद से चारों को बाहर निकाल लिया जिनमें से रोहित ,मोहित पुत्र लालचंद सूरज पुत्र फूलचंद की मृत्यु हो चुकी थी। एक किशोर को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
Tags
उत्तर प्रदेश
