पुलिस सूत्रों ने बताया कि थाना दिबियापुर क्षेत्र में रविवार की रात्रि एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजन मामले में गांव के ही लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराना चाहते थे। पुलिस द्वारा हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज न किए जाने से परिजन आक्रोशित थे। बुधवार को परिजनों व ग्रामीणों ने एक आरोपी को एक दुकान में बंद कर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाने की कोशिश के साथ सख्ती दिखाई तो लोगों ने पास में निर्माणाधीन मकान से ईंट उठाकर फेंकना शुरू कर दिया। जिससे थाना प्रभारी समेत एक पुलिसकर्मी घायल हो गए। सूचना पर कई थानों की फोर्स व एसपी व सीओ मौके पर पहुंच गए। थाना निरीक्षण करने आए आईजी भी आ गए। जिसके बाद अब पुलिस परिजनों की तहरीर के आधार हत्या का मुकदमा दर्ज कर रही है।
उन्होंने बताया कि थाना दिबियापुर क्षेत्र के गांव झाबर पुरवा निवासी एक राज मिस्त्री अनिल कुमार उर्फ बबलू (35) की रविवार रात संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। परिजनों ने कुछ लोगों पर शराब में जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या का आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी में दम घुटने से मौत आने पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज नही किया। इससे खफा करीब डेढ़ सौ से अधिक परिजन व ग्रामीण बुधवार को फफूंद-दिबियापुर रोड पर एकत्र हो गए। और अपनी बात कहते हुए हल्ला करने लगे कि हत्यारोपित ने घर आकर धमकाया है। उन्होंने इस दबाव बनाने के लिए एक आरोपी को दुकान में भी बंद कर लिया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। इस बीच भीड़ में शामिल महिलाओं में एक महिला पर पुलिस ने सख्ती दिखाई। इसके बाद हालात बेकाबू हो गए और महिलाओं व पुरुषों ने नजदीक में ही डाक्टरी कराई जा रही है।