प्रयागराज | साधु संतो की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री ने 2025 में प्रयागराज में आयोजित होने वाले कुंभ से जुड़े कार्यों को ंिहदू ठेकेदारों को प्राथमिकता देने की मांग की है।
निर्मोही अनि अखाड़ा के अध्यक्ष और अखाड़ा परिषद के महामंत्री राजेन्द्र दास ने शनिवार को कहा कि ंिहदू, सिख, जैन और बौद्ध के अलावा किसी दूसरे संप्रदाय के ठेकेदारों से कुंभ 2025 में तीर्थराज प्रयाग में होने वाले कुंभ के कार्यो को नहीं दिया जाना चाहिए। इसके साथ मेला क्षेत्र में दुकानों के आवंटन एवं स्वयं सेवक संस्थाओं के शिविर लगाने में ंिहदुओं को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
महंत ने कहा कि यह मेला हमारे धर्म, आस्था, संस्कृति से जुड़ा हुआ आध्यात्मिक मेला है। जो जिस संप्रदाय से जुड़ा होगा उसके प्रति उसकी उतनी अधिक निष्ठा से काम करेगा। इसमें दूसरे लोगों को तवज्जो नहीं देना चाहिए। यह हमारे सनातनी संस्कृति के लिए घातक है।
उन्होंने कहा कि कुंभ पर्व ंिहदुओं के आस्था, विश्वास और समर्पण का केन्द्र है। इससे जुड़े कार्य में ंिहदुओं को महत्व मिलना चाहिए।
उन्होंने कहा कि वह शीघ्र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करके इस मामले में विचार करने के लिए ज्ञापन पत्र सौंपेंगे।