लखनऊ | खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 उत्तर प्रदेश के सफल आयोजन से उत्साहित सूबे के अपर मुख्य सचिव खेल व युवा कल्याण डा.नवनीत सहगल ने सोमवार को कहा कि राज्य में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के इरादे से आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर की कई बड़ी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा।
डा सहगल और प्रदेश के खेल निदेशक डा आरपी ंिसह को यहां केडी ंिसह बाबू स्टेडियम में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 के सफल आयोजन के लिये खेल योद्धा के सम्मान से नवाजा गया। इस अवसर पर डा.सहगल ने कहा कि उत्तर प्रदेश आने वाले समय में कई बड़ी प्रतियोगिताओं का आयोजन करेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार खिलाड़यिों को हर वो सुविधा देगी जिससे वो आगे बढ़कर प्रदेश व देश का नाम रौशन करें। उन्होंने बेहद कम समय में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की शानदार मेजबानी के लिए पूरी टीम को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि हमारे लिए ये आयोजन कराना बड़ा चुनौतीपूर्ण था लेकिन उत्तर प्रदेश ने इसे बखूबी पूरा किया। ये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव के मार्गदर्शन से संभव हो पाया है। इस आयोजन से उत्तर प्रदेश में पीएम नरेंद्र मोदी के खेलो इंडिया अभियान का ग्राफ और तेजी से बढ़ेगा।
प्रदेश के खेल निदेशक डा. आरपी ंिसह ने कहा कि खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स से यूपी में खेल का एक अलग माहौल पैदा हुआ है। उन्होंने कहा कि इस बड़े आयोजन से यूपी का खेल स्तर काफी ऊंचा उठा है और इसका फायदा आने वाले दिनों में मिलेगा।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव डा.आनन्देश्वर पांडेय ने कहा कि खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स -2022 उत्तर प्रदेश का सफल व ऐतिहासिक आयोजन डा.नवनीत सहगल (अपर मुख्य सचिव खेल व युवा कल्याण) और खेल निदेशक डा.आरपी ंिसह व उनकी टीम की मेहनत का नतीजा था कि प्रदेश ने पहली बार इन खेलों का भव्य आयोजन किया।
