जौनपुर | उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव ने रविवार को कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री (पीएम) नरेंद्र मोदी व प्रदेश में मुख्यमंत्री (सीएम) योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज्य की कल्पना साकार होती दिख रही है। ग्राम सचिवालय का निर्माण उसी क्रम का नमूना है।
यादव ने सिकरारा विकास क्षेत्र के खानापट्टी गांव मे नवनिर्मित ग्राम सचिवालय(पंचायत भवन) के लोकार्पण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कहा कि पंचायत भवन के निर्माण हो जाने से ग्रामीणों को अब ब्लॉक व तहसीलों का चक्कर नही कटाना पड़ेगा, एक छत के नीचे सरकार की तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे पेंशन योजना,आयूसमान भारत योजना,आय,अधिवास,जन्म मृत्यु पंजीकरण आदि सुविधिए मिलेंगी व उपलब्ध रहेंगी।
राज्यमंत्री ने गांव में अमृत सरोवर के निर्माण व सुंदरीकरण तथा खेल मैदान विकसित कराने के लिए खंड विकास अधिकारी सर्द श्रीवास्तव को निर्देशित किये। उन्होंने गाँव में खेलो के विकास के लिए युवक मंगल दल के गठन व खेल किट उपलब्ध कराने की बात कही।
