फिरोजाबाद | केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियां उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले की जनता को बताते हुए 2024 में फिर से केंद्र में भाजपा सरकार बनाने की अपील आज की।
फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में शनिवार को केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाने के कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए 2024 में एक बार फिर भाजपा सरकार को केंद्र में स्थापित करने का संकल्प उपस्थित जनसमूह के बीच कराया ।
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से हर घर को जल शौचालय, मकान और उज्जवला गैस का लाभ मिला है। योजनाओं के विषय में विस्तृत प्रकाश डाला गया।
इस दौरान कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों ने साठ साल देश की सत्ता पर काबिज रही ंिकतु देश का चौमुखी विकास करने में पूरी तरह विफल रही। उन्होंने कहा कांग्रेस के ही तत्कालीन प्रधानमंत्री ने खुद ही सत्ता में व्याप्त भ्रष्टाचार को स्वीकार करते हुए कहा था कि केंद्र सरकार विकास योजनाओं के लिए एक रुपया भेजती है ंिकतु जनता के पास तक केवल 15 पैसे ही पहुंचते हैं लेकिन भाजपा सरकार में ऐसा नहीं है। भाजपा सरकार यदि सौ रुपए भेजती है तो जनता के पास तक सौ रुपए पहुंचते हैं।
केंद्रीय मंत्री ने जन सभा में जनता से सीधे संवाद किया। उन्होंने प्रश्न किए और जनता से उसका जवाब पूछा। उन्होंने कहा कि आज मोदी सरकार ने देश का विदेशों में सम्मान बढ़ाया है। महिलाओं के लिए इज्जतघर बनवा कर महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है। महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस उपलब्ध कराकर उन्हें सुविधा मुहैया कराई है। जनधन खाते खुलवा कर लोगों को बचत का तरीका बताया है। इसके साथ ही पात्र लोगों को आवास मुहैया कराकर उन्हें छत दी है। इसके साथ ही हर घर जल योजना के तहत सरकार ने प्रत्येक नगर, शहर और गांव में पानी पहुंचा कर महिलाओं की समस्या को कम किया है।
उन्होंने कहा कि फिरोजाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने पर काम शुरू कर दिया है। सुहाग नगरी को इण्डस्ट्रियल एरिया घोषित कर दिया है। इससे यहां के लोगों को रोजगार उपलब्ध होंगे। उन्होंने जनता से 24 में भी मोदी सरकार बनाने का संकल्प हाथ उठा कर लिया।
