कौशांबी | उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के सैनी क्षेत्र में सोमवार को अटसराय रेलवे स्टेशन के पास एक दूधिया की डंडे से पीट कर हत्या कर दी गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि हिसामपुर माढोÞ गांव निवासी जबर नाथ साहू (53) रोज की तरह आज सुबह साइकिल से दूध लेकर बेचने के लिए अझूवा बाजार जा रहा था कि अटसराय अंडर पास रेलवे ब्रिज के पास गांव के ही रोहित यादव नामक व्यक्ति उसे रोक लिया और डंडा से उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस घटना में जबरनाथ गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मृत्यु हो गई।
सूचना पाकर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस उपाधीक्षक अवधेश विश्वकर्मा ने बताया कि परिजन की तहरीर पर एक व्यक्ति के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई जाती हैं
