नई दिल्ली | अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले एथलीटों और अधिकारियों के रहने और खाने के भत्ते में 66 फीसदी तक की बढोत्तरी के आदेश केन्द्रीय खेल मंत्रालय ने दिये है।
आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि नए संशोधित मानदंड के तहत विदेश में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए यात्रा करने वाले एथलीट और सहायक कर्मचारी अब प्रति दिन 250 अमरीकी डालर के हकदार होंगे जबकि इससे पहले यह रकम 150 डालर प्रति दिन के हिसाब से थी।
उन्होने बताया कि राष्ट्रीय खेल संघों (एनएसएफ) के अनुरोधों को ध्यान में रखते हुए संशोधन किया गया है, जिसमें बताया गया है कि प्रतियोगिताओं की स्थानीय आयोजन समिति (एलओसी) द्वारा निर्धारित बोर्डिंग और लॉंिजग की दरें प्रति दिन 150 अमेरिकी डॉलर की मौजूदा सीमा से अधिक हैं। बोर्डिंग और लॉंिजग के ये मानदंड नवंबर 2015 में तय किए गए थे और इसमें संशोधन हुए आठ साल हो चुके हैं।
सूत्रों के अनुसार सरकार के इस फैसले से एनएसएफ विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिस्पर्धा करते समय एथलीटों के लिए बेहतर आवास की व्यवस्था करने में सक्षम होंगे। अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की स्थानीय आयोजन समितियां भाग लेने वाली टीमों को केवल बोर्डिंग और लॉंिजग के बजाय पहले की तरह एक पूर्ण आतिथ्य पैकेज की पेशकश कर रही हैं।