लखनऊ | उत्तर प्रदेश-नेपाल सीमा की सुरक्षा व्यवस्था के लिये ‘कवच योजना’ के क्रियान्वयन के लिये 63 नये पदों का सृजन किया जायेगा।
प्रमुख सचिव, गृह संजय प्रसाद ने सोमवार को बताया किउत्तर प्रदेश-नेपाल सीमा की प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था के लिये ‘कवच योजना’ के क्रियान्वयन के लिये उपनिरीक्षक के 21 तथा आरक्षी के 42 कुल 63 पदो का सृजन किया गया है।
इस निर्णय से क्षेत्र में बेहतर शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, अपराधों पर और अधिक प्रभावी तरीके से अंकुश लगाये जाने, महिलाओं एवं जन-सामान्य को और अधिक सुरक्षित वातावरण प्रदान करने में मदद मिलेगी।
उन्होने बताया कि पुलिस कन्ट्रोल रूम की स्थापना के लिये नये पदो के सृजन से सम्बन्धी आदेश निर्गत कर दिये गये हैं।
