पुलिस सूत्रों ने बताया कि एलानी नगर निवासी आशीष कुमार आसफाबाद चौराहे पर जन सेवा केंद्र चलाता है। वह सोमवार को अपने भाई के साथ दुकान पर बैठा था। उसी दौरान लालपुर निवासी रॉकी, प्रशांत तथा राजा अपने साथियों के साथ जन सेवा केंद्र पर पहुंचा। उन लोगों ने आशीष तथा उसके भाई के साथ मारपीट की। बाद में तमंचा से फायंिरग कर दी। गोली लगने से दुकान का शीशा टूट गया। फायंिरग करने के बाद दबंग तमंचा लहराते हुए वहां से भाग गए।
दिनदहाड़े फायंिरग से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दुकानदारों में दहशत व्याप्त हो गई। बाद में पता चलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों से पूछताछ की। आशीष ने बताया हमलावर ने उससे रुपए उधार लिए थे। कई बार मांगने पर भी उन्होंने रुपए वापस नहीं किए। रुपए मांगने पर रविवार को भी विवाद हुआ था। आज सभी लोग प्लान बना कर मारने के उद्देश्य से आए थे। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है।
घटना की थाने में तहरीर दी गई है। सीओ सिटी कमलेश ंिसह ने बताया उन लोगों के बीच रुपए के लेनदेन का विवाद है। दो टीमें बनाई गई हैं। शीघ्र ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।