बुलंदशहर यूनिचॉर्म कंपनी एवं प्योर इंडिया ट्रस्ट ने प्रोजेक्ट जाग्रति के अंतर्गत सिकंदराबाद के रिसोर्ट सिंघल स्वीट्स में महिला उद्यमियों के साथ अंतर्राष्ट्रीय महावारी दिवस का आयोजन किया जिसमे बुलंदशहर की 40 महिला उद्यमिओं को कंपनी के मेनेजिंग डायरेक्टर विजय चौधरी ने उद्यमिता प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। चौधरी ने बताया की यूनिचॉर्म एक जापानीज कंपनी है जो 62 साल से महिला स्वस्थ्य के लिए कार्य कर रही है तथा भारत मे 2008 से लगातार खासकर ग्रामीण महिलाओं को माहवारी स्वस्थ्य के प्रति जागरूक कर रही है एवं उच्च गुणवत्ता के उत्पाद उपलब्ध करा रही है।
कंपनी की सीइसआर हेड प्रीती नेगीने महिलाओं का उत्साह बढ़ाया और उन्हें उद्यमी बनने की बधाई दी। उन्होंने बताया की कंपनी प्रोजेक्ट जाग्रति के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को उद्यमी बना कर उनको आत्मनिर्भर बना रही है साथ ही महिला स्वास्थ्य के उत्पाद प्रत्येक ग्राम मे महिलाओं की दुकान के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं के लिए उपलब्ध करा रही है इससे महिलाओं को माहवारी से जुडी बिमारियों खतम करने मे फायदा मिल रहा है
कार्यक्रम मे युनिचार्म कंपनी के मेनेजिंग डायरेक्टर विजय चौधरी, सीइसआर हेड प्रीती नेगी, मेनेजर अंकिता सुखवाल, सेल्स टीम से सिद्धांत जैन, दयाशंकर, डॉ सुधा चौधरी, बॉलीवुड के ऐक्टर जॉय माथुर और प्योर इंडिया के संस्थापक प्रशांत पाल, पुष्पेन्द्र सिंह एवं शिवकुमार ने भाग लेकर महलाओं का उत्साहवर्धन किया । यूनिचॉर्म कंपनी एवं प्योर इंडिया ट्रस्ट बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद एवं सहकारी नगर क्षेत्र की महिलाओं को प्रोजेक्ट जाग्रति के द्वारा आत्मनिर्भर बना रहे है । अभी तक बुलंदशहर जिले में कुल 70 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा चुका है। कंपनी ने प्योर इंडिया ट्रस्ट (एनजीओ)के साथ मिलकर बुलंदशहर और राजस्थान में सीकर जिले में 150 से ज्यादा महिलाओं को उनका अपना व्यवसाय शुरू कराकर आत्मनिर्भर बनाया है ।
