जसराना क्षेत्र में एक किशोर की नहर में डूबने से मौत हो गई थी जबकि नगला ंिसघी थाना क्षेत्र में यमुना में डूबने से 10 वर्षीय बालिका की मौत हो गई थी। शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जसराना के गांव नगला बडा निवासी जलेब ंिसह का पुत्र बीनू यादव (15) मंगलवार को अपनी बुआ के लड़के के साथ नहर नहाने कुशियारी पुल के पास आया था और स्रान करते समय बह डूब गया।
बुधवार दोपहर ग्रामीणों को कुशियारी झाल के पास किशोर का शव बहता हुआ मिला। ग्रामीणों ने शव को कडी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। वहीं थाना नगला ंिसघी के गांव नियामतपुर निवासी रिपुदमन ंिसह की दस वर्षीय पुत्री उपेक्षा मंगलवार को गंगा दशहरा पर्व पर यमुना में स्रान करते समय डूब गई। बालिका का शव बुधवार को यमुना में दादी घाट के समीप मिला।