लखनऊ | उत्तर प्रदेश विधानसभा की दो सीटों पर हुये उपचुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी अपना दल (एस) ने रामपुर जिले की स्वार विधानसभा सीट समाजवादी पार्टी (सपा) से छीन ली है जबकि मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा है।
निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वार स्वार सीट पर हुये उपचुनाव में अपना दल (एस) प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी ने अपने निकटतम प्रतिद्धंदी सपा की अनुराधा चौधरी को आठ हजार 730 मतों से हरा दिया। अपना दल (एस) उम्मीदवार को 68 हजार 587 वोट मिले जबकि सपा प्रत्याशी को 59 हजार 857 वोटों से संतोष करना पड़ा।
सपा के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान को एक मामले में दो साल की सजा सुनाये जाने के बाद उन्हे विधानसभा के लिये अयोग्य ठहराया गया था जिसके बाद यहां उपचुनाव कराये गया। स्वार सीट को सपा का गढ़ माना जाता था। यहां अब्दुल्ला आजम लगातार दो बार निर्वाचित हो चुके हैं।
मिर्जापुर से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार छानबे विधानसभा उपचुनाव में भाजपा अपना दल गठबन्धन प्रत्याशी ंिरकी कोल ने समाजवादी पार्टी की कीर्ति कोल को 9589 मतो से हरा कर अपने दिवंगत पति राहुल कोल की सीट को बरकरार रखा। यहां अपना दल प्रत्याशी ंिरकी कोल को 76176 मत प्राप्त हुए हैं। जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा की कीर्ति कोल को 66587 मत मिले है। ंिरकी कौल अपना दल (एस) के पूर्व विधायक राहुल कौल की पत्नी है जिनका इस साल फरवरी में लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया था।