चंडीगढ़ | पंजाब में असामाजिक तत्वों के खिलाफ छेड़े गये अभियान के दौरान एक बड़ी सफलता के तहत गैंगस्टर निरोधक कार्य बल (एजीटीएफ) ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के चार शूटरों को गिरफ्तार किया है।
राज्य के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने आज यहां बताया कि इन शूटरों की शिनाख्त डेरा बस्सी के सैदपुरा के महफूजÞ उर्फ विशाल खान और खैदी गुजरां के मंजीत ंिसह उर्फ गुरी, पंचकूला के नारायणपुर के अंकित और खेड़ी के गोल्डी के रूप में की गई है। पुलिस दल ने इनसे छह पिस्तौल और 26 कारतूस बरामद किये हैं। उन्होंने बताया कि एक सूचना के आधार पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रमोद बान और अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक संदीप गोयल की टीम ने इन चारों शूटरों को धर दबोचा। इन शूटरों को बिश्नोई ने अपने प्रतिद्वंदी गिरोह के सदस्यों पर हमला कर नुकसान पहुंचाने का काम सौंपा था। गिरफ्तार किये गये शूटर हिस्ट्री शीटर हैं तथा इन पर हत्या का प्रयास, कार चोरी, फिरौती और शस्त्र अधिनियम के तहत गम्भीर अपराधों के मामले चल रहे हैं।
श्री बान ने बताया कि महफूजÞ उर्फ विशाल छह पिस्तौल बरामदगी के मामले में वांछित था। उसके साथी नितीश राणा को ढकोली पुलिस ने गिरफ्तार किया था जबकि महफूजÞ मौके के फरार हो गया था। महफूजÞ मोहाली के बृयू ब्रो पब एवं रेस्त्रां में मार्च 2022 में हुई फायंिरग की घटना में भी संलिप्त था जहां उसने बिश्नोई के निर्देश पर फिरौती वसूलने को लेकर गोली चला दी थी। उन्होंने बताया कि इन शूटरों से लगातार पूछताछ की जा रही है तथा आने वाले समय में इनसे कई और खुलासे हो सकते हैं। गिरफ्तार शूटरों के खिलाफ एसएएस नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है।
