देश की जनता से किए गए वादों को पूरा नहीं करने पर जवाब दें प्रधानमंत्री
लखनऊ | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय ह्यह्यनेहरू भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने देश की जनता को निराश किया है और उन्हें अब विपक्ष से सवाल पूछने की बजाए जनता के सवालों का जवाब देते हुए पिछले नौ वर्षों की सरकार का हिसाब देना चाहिए।
बताते चलें कि कांग्रेस पार्टी, मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर पूरे देश में केंद्र की भाजपा सरकार से ह्यह्यनौ साल - नौ सवाल नाम से पत्रकार वार्ता कर रही है,प्रेस कॉन्फ्रेंस में दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के नौ साल पूरे होने पर कांग्रेस पार्टी प्रधानमंत्री से नौ सवाल पूछ रही है, लेकिन मोदी सरकार सवालों के जवाब देने की बजाय ध्यान बांटने के लिए हर रोज नया विभाजनकारी एजेंडा लेकर आती है।
दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि सरकार संसद में बहस करने की बजाय चर्चा से भागती है। राजनीतिक स्वार्थ साधने के लिए संवैधानिक संस्थाओं की अवमानना और महान परंपराओं व व्यवस्थाओं की अनदेखी की जा रही है। यहाँ तक कि प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति को संसदीय परिसर का उद्घाटन करने के उनके संवैधानिक विशेषाधिकार से भी वंचित कर दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पूरी तरह दरकिनार करते हुए नए संसद भवन का उद्घाटन करने का प्रधानमंत्री मोदी का फैसला न केवल देश की महिलाओं और जनजातीय लोगों का अपमान है, बल्कि हमारे लोकतंत्र पर भी हमला है।
हुड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दिया था। मगर आज देश की महिला पहलवान जिन्होंने विश्व पटल पर देश का नाम रोशन किया, वह न्याय के लिए बीते एक महीने से जंतर मंतर पर धरना दे रही हैं, उनको न्याय देने के बजाय जबरन उन्हें जंतर - मंतर से पुलिस द्वारा घसीटकर बसों में ठूंस दिया गया और उल्टे उन पर मुकदमे लाद दिए गए जिन बेटियों/खिलाड़ियों ने ओलंपिक जीतकर प्रत्येक देशवासी का मस्तक गर्व से पूरे विश्व में ऊंचा कर दिया था, मगर देश के प्रधानमंत्री चुप्पी साधे हुए बैठे हैं और बेटियों का शोषण करने वाले सांसद को बचाने में जुटे हुए हैं।
प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी उप्र कांग्रेस विधानमंडल दल नेता आराधना मिश्रा मोना , प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी , नकुल दुबे, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय मीडिया संयोजक अशोक सिंह तथा मीडिया संयोजक अंशू अवस्थी मौजूद रहे।
